Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025-बिहार एक्स रे टेक्निशियन नई भर्ती 2025 ऑनलाइन शुरू? BY AARIS VLOGS 05/03/2025

Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025-बिहार एक्स रे टेक्निशियन नई भर्ती 2025 ऑनलाइन शुरू?




 Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप 12वीं पास हैं एवं बिहार स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्निशियन के रूप में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को एक्स-रे टेक्निशियन के रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। यह आपके लिए एक शानदार मौका है, और इसीलिए हम आपको इस लेख में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकें।

कुल पदों की संख्या और आवेदन तिथि

BTSC की इस भर्ती के तहत कुल 1,240 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं


आयु सीमा (1 अगस्त 2024 तक)

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु
सामान्य वर्ग (पुरुष)37 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला)40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)40 वर्ष
अनुसूचित जाति / जनजाति (पुरुष/महिला)42 वर्ष

आवेदन शुल्क : Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025

सामान्य/पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस₹600
SC/ST (बिहार के स्थायी निवासी)₹150
महिला उम्मीदवार (बिहार निवासी)₹150
अन्य राज्यों के उम्मीदवार₹600

श्रेणीवार पदों का वितरण : Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025

सामान्य वर्ग474
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)119
अनुसूचित जाति (SC)199
अनुसूचित जनजाति (ST)13
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)225
पिछड़ा वर्ग (BC)167
पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवार35
कुल पद1,232

आवश्यक दस्तावेज : Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  1. 10वीं और 12वीं की अंकतालिका और प्रमाण पत्र
  2. डिप्लोमा/बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी का प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
  6. अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
  7. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  8. स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया : Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025

लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  • नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के प्रक्रिया माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें लिखित परीक्षा के 75 अंक और अनुभव के 25 अंक शामिल होंगे।


Post a Comment

0 Comments